श्रद्धांजलि के अवसर पर बेगूसराय में जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित, संतों ने आध्यात्मिक जीवन का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

सम्मेलन में उपस्थित संत

Begusarai News : बेगूसराय के भगवानपुर में स्व. फूलो देवी की श्रद्धांजलि सभा में जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संतों ने जीवन के यथार्थ मार्ग पर चर्चा की.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय. भगवानपुर प्रखंड की तकिया पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. राम बालक पासवान की पत्नी एवं आईएएस गौतम की माता स्व. फूलो देवी की श्रद्धांजलि के अवसर पर जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत महेंद्र दास ने की. सम्मेलन में बड़ी संख्या में संतगण एवं श्रद्धालु शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सद्गुरु कबीर साहेब ने बताया मुक्ति का मार्ग

मुख्य अतिथि विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंत धर्म दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब ने पृथ्वी पर आकर जीवों को काल के जाल से निकलने का यथार्थ मार्ग बताया और अमरधाम जाने का रास्ता समझाया. उन्होंने कहा कि अमरधाम में जन्म-मृत्यु और काल का भय नहीं रहता है.

माता-पिता की सेवा को बताया सच्ची आध्यात्मिकता

मुख्य वक्ता संस्थान के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डॉ. राजकुमार आजाद ने कहा कि आज उच्च शिक्षित व्यक्ति एसपी, कलेक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर और डॉक्टर जैसे पदों पर पहुंचने के बाद भी कई बार अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम पहुंचा देते हैं और मंदिर-मस्जिद में भगवान को ढूंढते हैं. वहीं आध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजारते हुए भी अपने माता-पिता को भगवान मानकर उनकी सेवा और पूजा करते हैं.

Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला

भजन से भक्तिमय हुआ माहौल

अति विशिष्ट अतिथि एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूनम आजाद ने ‘माटी के हो बनल शरीरिया, माटी में मिल जाई, कोई कुछ ले के नहीं जाई’ भजन प्रस्तुत किया. उनके भजन से कार्यक्रम स्थल का माहौल आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया.

Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर

संतों ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गायक लाल बाबू दास, पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र पासवान शास्त्री, संत भजनोपदेशक संतोष कबीरपंथी, फुहिया के मुखिया भिखारी दास, साध्वी उम्दा दासीन सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कबीर साहेब के विचारों और उनके बताए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

अतिथियों को माला और चादर देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर आईएएस गौतम, प्रो. ध्रुव, प्रखंड शिक्षक दधीचि एवं उनके परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतगण और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन