ePaper

कीर्तन की है रात, श्याम तेरो नाम...पर झूमे श्रद्धालु

Updated at : 09 Apr 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
कीर्तन की है रात, श्याम तेरो नाम...पर झूमे श्रद्धालु

बखरी स्थित हनुमान राइस मिल के प्रांगण में शुरू हुए श्याम महोत्सव के पहले दिन देर रात्रि तक दर्शक भक्ति गीतों पर झूमते रहे.

विज्ञापन

बखरी. बखरी स्थित हनुमान राइस मिल के प्रांगण में शुरू हुए श्याम महोत्सव के पहले दिन देर रात्रि तक दर्शक भक्ति गीतों पर झूमते रहे. इससे पहले बुधवार की सुबह 400 श्याम भक्तो द्वारा बाबा को छप्पन सवामणी भोग अर्पित किया गया. इन भक्तों को बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह संस्था की ओर से भेंट किया गया. कार्यक्रम का समापन बुधवार की देर रात किया जायेगा. महोत्सव में श्याम परिवार से जुड़े प्रेमी पटना, खगड़िया, हसनपुर, बेगूसराय, दरभंगा, रोसरा, विथान, बलिया,गढ़पुरा के अलावा अन्य राज्यों से यहां आए हैं, जो कि भजन का आनंद ले रहे हैं. जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा है. इधर बाबा श्याम के दरबार में एक से बढ़कर एक गीतों के साथ मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गयी.

कार्यक्रम में कलाकारों ने श्रद्धा सबरी बन नृत्य व झांकी किये प्रस्तुत

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व बाबा श्याम का ज्योत जलाकर दरबार सजाया गया. एक फूल गुलाब का लाया हूं चरणों में तेरे अर्पण के लिए कीर्तन की है रात, श्याम तेरो नाम,एक आश तुम्हारी है जैसे भजनों को धमाकेदार तरीके से प्रस्तुत कर कोलकाता की सिंगर निशा सोनी ने लोगों की खूब तालियां बटोरी है. इसके पहले गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद दुनियां से मैं हारा,लो आ गया श्याम शरण में आदि गीतों से उन्होंने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखने का काम किया है. वहीं, ग्वालियर के प्रसिद्ध सिंगर मनोज शर्मा द्वारा श्याम प्रेमियों के लिए कई प्यारे प्यारे भजन गाये गये. इन्होंने मां तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है गीत…से लोगों को भावुक कर दिया. समारोह के लिए बने भव्य पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया. इस दौरान कोलकत्ता के कॉजोल नृत्य ग्रुप के कलाकारों द्वारा श्रद्धा सबरी, डाकिया जा रे तथा श्याम नाम की पगली जैसे थीम पर नृत्य व झांकी के माध्यम से दर्शकों को बांधने का काम किया. कार्यक्रम स्थल पर महिला पुरुष को बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी. श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी, लंगर के साथ साथ बच्चों के लिए दूध आदि की मुफ्त व्यवस्था थी. कार्यक्रम स्थल पर भव्य दरबार,तोरण द्वार तथा पंडाल बनाये गये हैं. शाम में इसकी आकर्षक रोशनी लोगों को अपनी ओर खींच रही थी. सचिव विवेक खेतान ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों को मिथिला पाग व चादर के साथ साथ सिद्ध शक्ति पीठ पुरानी दुर्गा माता का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन