बेगूसराय में नशा मुक्ति अभियान, पदाधिकारियों और कर्मियों ने लिया संकल्प, नशा राष्ट्र और युवाओं दोनों के लिए घातक : सीओ सूरज कुमार
शपथ लेते पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि
International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking : नशा मुक्त बिहार अभियान को सफल बनाने का संकल्प, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ.
बेगूसराय से एस एम बेग की रिपोर्ट
International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking : प्रखंड कार्यालय परिसर नावकोठी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता सीओ सूरज कुमार ने की. उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होती है. इसके सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग विकसित राष्ट्र निर्माण में किया जा सकता है. युवाओं में नशा करने की प्रवृत्ति पनप रही है जो उनके तथा राष्ट्र दोनों के लिए घातक है.
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान
इसके लिए सूबे बिहार में नशा मुक्ति मुहिम की शुरुआत कर नशा से मुक्त करने की मुहिम संचालित है. इस मुहिम को जारी रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उपस्थित पदाधिकारी, कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों को स्वयं नशा नहीं करने तथा अन्य को करने के लिए रोकने की शपथ दिलाई गयी. मौके पर बीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीएओ रौशन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, विभाकर कुमार, प्रखंड नाजिर मो मुर्तजा अंसारी, पंचायत सचिव चंदन कुमार, प्रवीर कुमार, पंचायत लेखापाल संतोष कुमार, सुबोध कुमार, गोपाल कुमार,सोनू कुमार, प्रवीण कुमार,मुकेश कुमार, चंदन राम, सीडीपीओ रश्मि कुमारी कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी, सुरेश ठाकुर, आवास सहायक प्रवीण कुमार, अ़ंचल, प्रखंड, कृषि, मनरेगा सहित अन्य विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया.
Also Read : शेखपुरा में अधिकारियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, 17 से 26 जून तक चलेगा अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










