चौपाल में रबी फसल की उन्नत खेती के बारे में दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
चौपाल में रबी फसल की उन्नत खेती के बारे में दी गयी जानकारी

शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के फफौत एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के फफौत एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनी रानी ने कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने किसानों को रबी फसल की उन्नत खेती के विभिन्न तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी और किसानों को उन्नत तरीके से रब्बी फसल की खेती करने के लिए प्रेरित किया. वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक मणिमेशानंद व कुणाल कुमार ने कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर दिये जा रहे बीजों के बारे में जानकारी दी. साथ ही किसानों के लिए रियायती दर पर उपलब्ध कराये जाने वाले कृषि संयंत्रों के बारे में भी विस्तार से बताया. इस अवसर पर प्रखंड आत्मा अध्यक्ष राम विनोद महतो ने उपस्थित किसानों को सरकार की इन लाभकारी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया. मौके पर किसान सलाहकार रंजीत राम, रघुनंदन महतो, रंजन रजक, अरुण कुमार महतो समेत अनेक किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन