ePaper

महिला संवाद में लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 24 May 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद में लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड की समसा पंचायत में राधा जीविका महिला ग्राम संगठन समसा और महादेव जीविका महिला ग्राम संगठन समसा में महिला संवाद कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड की समसा पंचायत में राधा जीविका महिला ग्राम संगठन समसा और महादेव जीविका महिला ग्राम संगठन समसा में महिला संवाद कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया. बीपीएम मनोरंजन कुमार ने संवाद के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी.विभिन्न योजनाओं से जुड़ी लीफलेट का भी वितरण किया गया उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य की नींव यह संवाद रखेगा.मुख्यमंत्री के संदेशों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी.राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं जिससे महिलाओं के जीवन में आए बदलाव उसकी जानकारी भी दी गयी.महिला संवाद में जीविका से जुड़ी वैसी महिलाएं जो लाभ ले चुकी हैं अनुभवों को साझा किया गया.मौके पर प्रखंड मेंटर ज्योति कुमारी,क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी,सामुदायिक समन्वयक रीना कुमारी , विकाश कुमार,अर्चना कुमारी,दुलारचंद राम आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन