ePaper

क्रिकेट मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को हराया

Updated at : 02 Jan 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को हराया

गांधी स्टेडियम बेगूसराय में शुक्रवार को बेगूसराय प्रीमियर लीग में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को 67 रनों से हराया.

विज्ञापन

बेगूसराय. गांधी स्टेडियम बेगूसराय में शुक्रवार को बेगूसराय प्रीमियर लीग में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को 67 रनों से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपरकिंग्स ने निर्धारित 19 ओवर के मुकाबले में 07 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया. बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से सर्वाधिक रन राहुल रॉबिन ने 25 गेंद पर 46 रन वही सुमन ने 29 रन का योगदान दिया. वहीं बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट युवराज और आयुष ने 2-2 विकेट झटके. दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम 16 वे ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 102 रनों पर ऑल आउट हो गयी. बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से सर्वाधिक रन युवराज ने 18 और अभिनव ने सर्वाधिक 17 रनों का योगदान दिया. बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राम ने 04 विकेट तथा प्रभात ने 03 विकेट झटके. शानदार गेंदबाजी करने के लिए राम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से बेगूसराय जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह, सदर बीडीओ रवि शंकर कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के चेयरमैन सुमित सनी, संरक्षक कृष्ण मोहन पप्पू, संयोजक निराला कुमार, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, राजीव कुमार के द्वारा दिया गया. इसके पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयोजक निराला कुमार, बीपीएल के चेयरमेन सुमित सनी, राजीव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन