ePaper

शहर में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 14 Aug 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता युवा मोर्चा बेगूसराय के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. भारतीय जनता युवा मोर्चा बेगूसराय के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी. हर हर महादेव चौक से मेन मार्केट होते हुए शहीद स्थल चौक पर शहीदों के माल्यार्पण के उपरांत समाप्त हुआ. भाजयुमो जिलाध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा कि भारत की शान इस तिरंगा के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व यह यात्रा निकाली गई, यह तिरंगा हमारे राष्ट्र की पहचान तथा हमारा गौरव है. अपने उन पूर्वजों को याद करते हुए हम श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं, तथा यह वादा करते हैं कि उनके त्याग, समर्पण और निष्ठा को बरकरार रखेंगे और उनके कृतित्व को जीवंत बनाए रखेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के सम्मान में हरेक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है. यह तिरंगा राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार कहा कि राष्ट्र अभिमान का प्रतीक यह तिरंगा हमारा आना बान शान है, इसके गौरव और सम्मान में हमारे युवा साथी इस यात्रा का सफल संचालन कर रहे हैं. भारत मां के गौरव में बनाए रखने में वर्तमान युवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होनी चाहिए. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश, भाजपा नेता अमरेंद्र अमर, आलोक बंटी , भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक ऋषिकेश पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता सुदर्शन सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री मोनू कुमार सिंह, धर्मेंद्र भारती, उपाध्यक्ष अमित कुमार, सत्यम चंद्र, गौतम कुमार, शिवम वत्स, गौरव कुमार, जिला मंत्री अविन राज, सोनू कुमार मौजूद रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन