बेगूसराय: खोदावंदपुर में प्रधान शिक्षकों के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान समारोह, शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित

उद्घाटन करते अतिथि एवं बीडीओ को स्वागत करते प्रधान शिक्षक | Prabhat Khabar Network
खोदावंदपुर प्रखंड के विद्यालयों में पदस्थापित प्रधान शिक्षकों का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों में नवाचार पर विचार-विमर्श किया गया.
Begusarai News: बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित प्रधान शिक्षकों के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, खोदावंदपुर परिसर में सम्मान समारोह एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंकज कुमार, लेखापाल एजाज रसूल, पत्रकार राजेश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राधेश्याम चौरसिया और शिक्षक बन्धु महतो सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
अतिथियों का पारंपरिक स्वागत व विचार-विमर्श
प्रधान शिक्षक संघ खोदावंदपुर द्वारा आगत अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पाग एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. शिक्षिका रिंकू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद प्रधान शिक्षक सुन्द्रेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, लेखापाल एजाज रसूल, पत्रकार राजेश कुमार, शिक्षिका अनुभा जया एवं सुप्रिता भारती सहित कई वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों में नवाचार तथा प्रधान शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए.
विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव और संकल्प
प्रभारी बीईओ पंकज कुमार ने सभी प्रधान शिक्षकों को सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधान शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुख्य अतिथि बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण से क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं ने नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाई है. उन्होंने कहा कि शिक्षक यदि ठान लें तो किसी भी बच्चे के जीवन और भविष्य को संवार सकते हैं. समारोह के अंत में सभी प्रधान शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










