कार ने बाइक में मारी ठोकर, दादा की मौत, पोता जख्मी

Updated:
विज्ञापन
कार ने बाइक में मारी ठोकर, दादा की मौत, पोता जख्मी

थाना क्षेत्र के रानी-तीन पंचायत के रानी गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार की देर शाम मारुति कार की ठोकर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रानी-तीन पंचायत के रानी गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार की देर शाम मारुति कार की ठोकर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं चालक घायल हो गया. मृतक की पहचान रानी तीन पंचायत के रानी गांव वार्ड संख्या तीन निवासी स्व रामाकांत झा के 80 वर्षीय पुत्र रामाश्रय झा के रूप में की गयी है. वहीं घायल की पहचान प्रवीण कुमार झा के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वृद्ध रानी एक पंचायत से गरुड़ पुराण कथा कहकर अपने पोता के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. रानी गांव के पंचवटी चौक पहुंचे ही एनएच 28 सड़क पार करने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बाइक एनएच 28 पर ही पलट गया और चालक समेत सवार दोनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने वृद्ध बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया. वही घायल चालक का इलाज कराया जा रहा है. वही ठोकर के बाद मारुती चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन