बेगूसराय: रहुआ ग्राम कचहरी सचिव दीपक कुमार साह का निधन, पंचायत में शोक की लहर

Author Ajay kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
ग्राम कचहरी सचिव का आकस्मिक निधन

बेगूसराय जिले के रहुआ पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव दीपक कुमार साह का 52 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड अंतर्गत रहुआ पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव दीपक कुमार साह का आकस्मिक निधन हो गया. वह 52 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर फैलते ही रहुआ पंचायत सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

निधन की सूचना मिलते ही रहुआ पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, सरपंच बबलू सिंह, प्रखंड क्षेत्र के कई ग्राम कचहरी सचिव, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे. सभी ने दिवंगत दीपक कुमार साह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति : मुखिया

मुखिया सुबोध कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक कुमार साह का निधन रहुआ पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि वह केवल ग्राम कचहरी सचिव के रूप में ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते थे, बल्कि पंचायत के विकास कार्यों में भी हमेशा सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाते थे. उनके व्यवहार, कार्यशैली और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा.

शोक में डूबा पंचायत क्षेत्र

दीपक कुमार साह के निधन से पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने उन्हें कर्मठ, मिलनसार और ईमानदार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन