बेगूसराय के वीरपुर में श्रीरामचरितमानस प्रचार संघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न

वीरपुर के खरमौली में श्रीरामचरितमानस प्रचार संघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। संतों ने रामचरितमानस को जीवन का मार्गदर्शक ग्रंथ बताया।
Begusarai News: वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के खरमौली स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित श्रीरामचरितमानस प्रचार संघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
रामचरितमानस जीवन को सही दिशा दिखाने वाला ग्रंथ : संत सुभाष दास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्याधाम से पधारे संत सुभाष दास महाराज ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही राह दिखाने वाला आदर्श ग्रंथ है. उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से रामचरितमानस का अध्ययन करने और उसके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की.
रामायण कुमारी ने किया मानस प्रसंगों का वर्णन
सम्मेलन में मुंगेर की रामायण कुमारी ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया. उनके प्रवचन को श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना.
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्रीरामचरितमानस प्रचार संघ के जिला मंत्री अशोक राय, प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सुरेश प्रसाद सिंह, शत्रुध्न सिंह, मुकुंद कुमार, रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










