बेगूसराय रेलवे स्टेशन से तीन किन्नर गिरफ्तार, रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक विशेष अभियान के तहत तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों के खिलाफ रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

विज्ञापन

बेगूसराय: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार सुबह विशेष अभियान चलाकर तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया . तीनों के खिलाफ रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रेल न्यायालय, बरौनी भेज दिया गया .

आपके शहर में

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से की गई गिरफ्तारी

आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर जांच अभियान चलाया गया . इसी दौरान तीनों किन्नरों को पकड़ा गया .

रेल अधिनियम की धाराओं में दर्ज हुआ मामला

आरपीएफ के अनुसार तीनों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश/अतिक्रमण) तथा धारा 145 (बी) (रेल परिसर में अनुचित आचरण) के तहत मामला दर्ज किया गया . कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों को रेल न्यायालय, बरौनी भेज दिया गया .

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

आरपीएफ ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समय-समय पर विशेष जांच एवं अभियान चलाए जाते हैं . ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे .

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन