समझौते के बाद सफाई मजदूरों की हड़ताल खत्म, बलिया में निकाला गया मार्च

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते माले नेता

Begusarai News : बलिया में सफाई मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. शशि यादव ने सरकार से सफाई कर्मियों के लिए विशेष न्यूनतम मजदूरी और सुरक्षा किट की मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News : सफाई मजदूरों की सप्ताह भर चली हड़ताल सरकार के साथ हुए समझौते के बाद समाप्त हो गई. शुक्रवार को बलिया नगर परिषद के सफाई मजदूरों ने धर्मशाला से मार्च निकाला, जो नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन और सभा में बदल गया. इस दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की.

शशि यादव ने कहा, मजदूरों की एकजुटता से सरकार को वार्ता के लिए होना पड़ा मजबूर

सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य एवं स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि बिहार में पहली बार सफाई मजदूरों की एकजुटता ने सरकार को वार्ता के लिए मजबूर किया है. उन्होंने कहा कि ऐक्टू समेत आंदोलन में शामिल नेताओं और सरकार के बीच हुई वार्ता में मजदूरों को आधी-अधूरी जीत मिली है. आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी एजेंसियों को हटाने का मुद्दा अभी भी लंबित है. उन्होंने बताया कि समझौते के बाद किसी मजदूर को काम से नहीं हटाने और अपील का अधिकार देने की बात सामने आई है.

स्थायी पद बहाल करने और न्यूनतम मजदूरी की मांग

शशि यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सफाईकर्मी के पैर धोते हैं, लेकिन दूसरी ओर सफाई मजदूरों के स्थायी पद समाप्त किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से मजदूरों की मेहनत की कमाई की लूट पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने सरकार से सफाई मजदूरों के लिए 700 रुपये दैनिक न्यूनतम मजदूरी लागू करने, आकस्मिक मौत की स्थिति में पीड़ित परिवार को 4.35 लाख रुपये मुआवजा देने, सुरक्षा किट और पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो ऐक्टू आंदोलन को और तेज करेगा.

कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

प्रदर्शन के दौरान सफाई मजदूरों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा. मौके पर भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, इंद्रदेव राम, चंद्रदेव वर्मा, संजय ठाकुर सहित कई नेता और बड़ी संख्या में सफाई मजदूर मौजूद थे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन