जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा प्रपत्र

Updated:
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा प्रपत्र

बिहार सरकार द्वारा विगत 16 अगस्त से चलाए जा रहे राजस्व महाभियान के आलोक में जरूरतमंद लोगों को प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. बिहार सरकार द्वारा विगत 16 अगस्त से चलाए जा रहे राजस्व महाभियान के आलोक में जरूरतमंद लोगों को प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. यह प्रपत्र अंचल कर्मियों व राजस्व कर्मचारियों की टीम द्वारा घर-घर उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि मृत पूर्वजों के नाम से जमाबंदी रहने व उसे वंशावली के आधार पर वंशजों के नाम से जमाबंदी कायम करने, पूर्वजों के नाम से संयुक्त जमाबंदी रहने की स्थिति में हिस्सेदारों की आपसी सहमति या न्यायालय के आदेश पर उनके वंशजों के सभी हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कायम करने, जमाबंदी में अंकित त्रुटिपूर्ण खाता नंबर, खेसरा नंबर व रकवा में सुधार करवाने, छुटी हुई जमाबंदी को डिजिटल करवाने के लिए जरूरतमंद लोगों को अलग-अलग प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. सीओ ने बताया कि इन कार्यों में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन भी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि लोगों तक सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है. यह अभियान आगामी 20 सितंबर तक चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन