90वीं जयंती पर याद किये गये पूर्व सांसद भोला सिंह

Updated:
विज्ञापन
90वीं जयंती पर याद किये गये पूर्व सांसद भोला सिंह

स्व भोला बाबू की 90 वी जयंती सुखदेव नगर सर्वोदय नगर में शहीद सुखदेव सामान्य समिति द्वारा सुखदेव सभागार, बेगूसराय में मनाई गई.

विज्ञापन

बेगूसराय. स्व भोला बाबू की 90 वी जयंती सुखदेव नगर सर्वोदय नगर में शहीद सुखदेव सामान्य समिति द्वारा सुखदेव सभागार, बेगूसराय में मनाई गई. जिसकी अध्यक्षता जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की. अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता व जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने की अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि भोला बाबू सर्वदलीय नेता थे. वे सभी दलों के कार्यकर्ताओं से मिलते थे. इस अवसर पर पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति ने कहा कि भोला बाबू मेरे पूजनीय गार्जियन थे. इस अवसर पर सरोज चौधरी ने कहा कि भोला बाबू बेगूसराय के ऐसे संत हैं जो जनता के लिए जवानी से लेकर आखरी सांस तक आवाज बुलंद करते रहे. इस अवसर पर महिला सेल सचिव सुनीता देवी,छात्र अनिकेत कुमार पाठक, राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी, अर्चना कुमारी, ज्ञान चंद्र पाठक ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया. वहीं दूसरी ओर हर्ष गार्डन में पूर्व सांसद भोला सिंह की जयंती मनाई गयी. जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर उन्हें याद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन