ePaper

बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचेंगी खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल व दवाइयां : डीएम

Updated at : 19 Aug 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचेंगी खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल व दवाइयां : डीएम

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ राहत वितरण अभियान अभियान का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ राहत वितरण अभियान अभियान का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर बाढ़ राहत वाहन को रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह डीएम तुषार सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल बाढ़ से प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने और उनके जीवन-यापन को सुचारू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. राहत सामग्री खेप में खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक वस्तु शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जायेगा. डीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवारों को सहायता पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि राहत कार्य निरंतर एवं चरणबद्ध तरीके से चलाए जाएंगे और ज़रूरतमंद परिवारों तक शीघ्र सहायता पहुंचाई जायेगी. इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह, अशोक कुमार अमर समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. ज्ञात हो कि इस बार बाढ़ में जिले के आधे दर्जन से अधिक प्रखंडों के दर्जनों पंचायत में बाढ़ का पानी फैल जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऐसे समय में सरकारी राहत के साथ-साथ कई संगठनों के द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण का कार्य जोर शोर से चलाया गया. हलांकि अभी भी कई इलाके में राहत पहुंचाने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन