सोयाबीन का बीज नहीं मिलने से किसान नाराज

Updated:
विज्ञापन
सोयाबीन का बीज नहीं मिलने से किसान नाराज

इ- किसान भवन चेरिया बरियारपुर में एक किसान को सोयाबीन का बीज नहीं मिला.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. इ- किसान भवन चेरिया बरियारपुर में एक किसान को सोयाबीन का बीज नहीं मिला. जिससे नाराज किसान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है. पीड़ित किसान मंझौल पंचायत 02 निवासी मुरारी सिंह ने बताया कि सोयाबीन का बीज मिलने की सूचना पर ई किसान भवन चेरिया बरियारपुर पहुंचे. तथा वहां मौजूद कर्मियों को बीज हेतु ऑनलाइन किया गया प्राप्ति रसीद दिखाया. परंतु कर्मियों ने मंझौल पंचायत 02 के किसानों के लिए आवंटन नहीं मिलने की बात कहते हुए बैरंग वापस कर दिया. पीड़ित किसान की मानें तो पूर्व में मक्का, धान, अरहर एवं अन्य बीज के वितरण में भी धांधली बरती गई है. उन्होंने बताया कि किसान सलाहकार के द्वारा सरकार से मिलने वाली अनुदान में भी कमीशन मांगा जाता है. जिससे किसान आहत हैं. परंतु उनकी कोई सुनने वाला नहीं है. पीड़ित ने बताया कि किसान सलाहकार अपने कुछ खास चहेते किसानों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर अन्य किसानों को ठेंगा दिखाने का काम करते हैं. फलतः छोटे एवं मंझौले किसानों को कालाबाजारी का शिकार होना पड़ता है. ऐसे किसान बाजारों में ब्लैकमेल होते हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ प्रियतम सम्राट ने बताया कि किसान के आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारी से बातचीत किए हैं. वहां से मंझौल पंचायत 02 के लिए आवंटन नहीं मिलने की बात कही गई है. किस परिस्थिति में उक्त पंचायत के किसानों के लिए बीज का आवंटन नहीं मिला है. इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन