बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी : मंत्री

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शक्तिपीठ लखनपुर के प्रांगण में पुष्पलता घोष चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शक्तिपीठ लखनपुर के प्रांगण में पुष्पलता घोष चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन झारखंड सरकार के श्रम व उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, पीजीसीटी के संरक्षक विमल घोष के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर पीजीसीटी अकादमी में अध्ययनरत मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 39 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंत्री संजय यादव ने कहा कि पीजीसीटी ट्रस्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने का सफलतम प्रयास काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि बेहतर समाज निर्माण में शिक्षा महत्वपूर्ण है.

पुष्पलता घोष चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मेधा सम्मान समारोह का आयोजन

वहीं पीजीसीटी के संरक्षक विमल घोष ने सभी उत्तीर्ण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी बच्चों को उच्चतर पढ़ाई के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी. साथ ही उन्होंने गांव के महिलाओं के रोजगार के लिए सिलाई सेंटर खोलने की घोषणा किये. कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित लोगों के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. वहीं बच्चों द्वारा कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उक्त मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन