डीआरएम ने यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीआरएम ने यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित शरण ने सोनपुर से बेगूसराय-नवगछिया खंड का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित शरण ने सोनपुर से बेगूसराय-नवगछिया खंड का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा मानकों तथा परिचालन व्यवस्थाओं का सूक्ष्म जानकारी ली गयी. निरीक्षण के दौरान थाना बिहपुर, बेगूसराय, महेशखूंट, साहेबपुरकमाल, लखमिनिया, बछवाड़ा सहित कई प्रमुख स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया गया. प्रत्येक स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर, सिग्नलिंग व्यवस्थाओं एवं ट्रैफिक संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गयी. साथ ही, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालयों की स्थिति की जांच स्टेशन परिसरों में स्वच्छता और रख-रखाव की गुणवत्ता का मूल्यांकन सुरक्षा बलों की तैनाती एवं स्टेशन सुरक्षा प्रणाली की समीक्षा, पटरियों, ओएचई, ब्रिज तथा अन्य तकनीकी संरचनाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया. साथ ही, ट्रैफिक एवं कमर्शियल गतिविधियों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान हेतु डीआरएम अमित शरण ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जहां सुधार की आवश्यकता पायी गयी. वहां तत्क्षण कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन