डीआइजी ने समीक्षा के दौरान अनुसंधानकर्ता से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
डीआइजी ने समीक्षा के दौरान अनुसंधानकर्ता से मांगा स्पष्टीकरण

पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र आशीष भारती द्वारा कार्यालय में साहेबपुरकमाल थाना के साइबर कांड के कांड संख्या 110/23 की समीक्षा कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर के साथ की गई.

विज्ञापन

बेगूसराय. पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र आशीष भारती द्वारा कार्यालय में साहेबपुरकमाल थाना के साइबर कांड के कांड संख्या 110/23 की समीक्षा कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर के साथ की गई. समीक्षा के क्रम में अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर बलिया अंचल से पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के माध्यम से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है. समीक्षा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बेगूसराय एवं प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया शामिल हुए. अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर को कांड का तीव्र गति से अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन