बरौनी प्रखंड के 62 महादलित टोलों में लगेंगे विकास शिविर

Published by :MANISH KUMAR
Published at :11 Apr 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी प्रखंड के 62 महादलित टोलों में लगेंगे विकास शिविर

बरौनी प्रखंड के नीरज भवन में वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति जनजाति विशेष विकास शिविर के सफल आयोजन के तैयारी की समीक्षा को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

बीहट. बरौनी प्रखंड के नीरज भवन में वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति जनजाति विशेष विकास शिविर के सफल आयोजन के तैयारी की समीक्षा को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रभारी पदाधिकारी द्वारा विकास शिविर के लिए बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा निर्धारित रूप रेखा से सभी को अवगत कराया गया. उन्होंने कहा कि बरौनी प्रखंड के 62 महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन कर अनुसूची जाति एवं अनुसूची जनजाति के परिवारों को 22 विभाग के योजनाओं का लाभ दिलवाया जाना है. जिनमें राशन कार्ड,उज्ज्वला योजना,विद्यालय में दाखिला दिलवाना, आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला दिलवाना,बाल विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलवाना,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड,आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड,रोजगार कार्ड बनवाना,कुशल युवा प्रोग्राम,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बास भूमि बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं,बुनियादी केंद्र से संबंधित योजनाएं,हर घर नल जल योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली निश्चय योजना, बिजली कनेक्शन,सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री स्वच्छ ग्रामीण योजना, लोहिया स्वच्छता योजना का शत प्रतिशत अच्छादन किया जाना शामिल है.वहीं बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति परिवार के विकास के लिए पंचायतों में शिविर लगा कर प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर उसका त्वरित गति से निष्पादन किया जाना है.उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर कार्य योजना तैयार कर लिया गया है.आगामी 19 अप्रैल से विकास शिविर लगाया जाना है.ऐसे परिवारों को योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए प्रत्येक टोले में शिविर आयोजित किया जायेगा.बैठक में सीडीपीओ प्रीति कुमारी,मनरेगा पदाधिकिरी मुकेश, आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन