मजदूरों ने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का लिया निर्णय

Updated at : 02 May 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों ने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का लिया निर्णय

फुलमलिक पंचायत के अनुसूचित जाति भवन खरहट में मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. फुलमलिक पंचायत के अनुसूचित जाति भवन खरहट में मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बिंदेश्वरी दास एवं राजेंद्र कुमार की अध्यक्ष मंडली ने की. कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूरों को जॉब कार्ड एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पंचायत रोजगार सेवक मंटुन कुमार ने मजदूर को अपने हक अधिकार के लिए प्रेरित किया और सरकार की श्रम कानून पर भी चर्चा की. रामकुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका में मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव 1889 को लागू हो गया, लेकिन भारत में एक मई को मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत लगभग 34 साल बाद हुई. भारत में भी मजदूर अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. दुनिया के कई देशों में मजदूर और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर वर्ष एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है. मजदूर और श्रमिक वर्ग को समर्पित है. यह श्रमिक की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का दिन है. यह पूरे विश्व में विभिन्न देशों में मनाया जाता हैं. डॉ भीमराव आंबेडकर बहुजन समाज उत्थान समिति साहेबपुर कमाल के प्रखंड सचिव नंद देव कुमार ने कहा कि श्रम दिवस का इतिहास और उत्पत्ति अलग-अलग देश में अलग-अलग है. विश्व में सबसे पहले अमेरिका में वर्ष 1889 में मजदूर दिवस मनाया गया था. भारत में पहली बार मई दिवस 1927 ई में चेन्नई में मजदूर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा मनाया गया था. मजदूर के सम्मान देने के उद्देश्य के साथ ही मजदूर के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए भी इस दिन को मानते हैं, ताकि मजदूर की स्थिति देश दुनिया में मजबूत हो सके. मजदूर किसी भी राज्य तथा देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. लगभग हर काम मजदूरों के श्रम पर निर्भर करता है. कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जयजय राम यादव, अवधेश पेंटर, महेंद्र दास, शिक्षक कंचन कुमार, पप्पू दास, ऋषि कुमार, जय राम दास, पंच उर्मिला देवी आदि शामिल थे.

मजदूरों के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही सरकार : रामबालक

नावकोठी. प्रखंड क्षेत्र में भाकपा, माकपा सहित अन्य सामाजिक संगठन ने गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया. माकपा के बैनर तले हसनपुर बागर में आयोजित कार्यक्रम में सीटू राज्य सचिव रामबालक सहनी ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि मजदूरों के एकताबद्ध आंदोलन के बदौलत मजदूरों को काम का अधिकार मिला. आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम का तथा आठ घंटे सामाजिक सरोकार के काम का अधिकार प्राप्त हुआ. केंद्र का सत्तासीन सरकार इन अधिकारों को दमन करने की मंशा से सभी केंद्रीय श्रम अधिनियम को तोड़ मरोड़ कर नया अधिनियम लाकर मजदूरों के अधिकारों को उससे छीनने का प्रयास किया जा रहा है. केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 20 मई के आम हड़ताल में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया. वहीं भाकपा के बैनर तले सभी शाखाओं में झंडा फहराकर तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. रजाकपुर में मुखिया श्वेता भारती की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान ने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकारों और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. यह दिन श्रमिकों की मेहनत और पसीने को पहचानने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है. मजदूर दिवस सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है. मौके पर कामेश्वर झा, नरेश झा, गणेश झा, मो इमामन, चंद्रभूषण चौधरी, टुन्नी लाल सिंह, राजेन्द्र शर्मा, उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, पीआरएस शुभम कुमार, उप मुखिया मो अमजद, जदयू नेता शाह आलम, राजद के मो इसामुल, स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक ठाकुर, शिवनारायण महतो, पूनम देवी, राम विनय महतो, घूरन राम, नंदन राम, रंजीत राम, राजीव महतो आदि मौजूद थे.

भगवानपुर में भाकपा ने मनाया मजदूर दिवस : भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव में भाकपा के द्वारा रामदेव महतों के दरवाजे पर रामप्रकाश पासवान की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया. इस दौरान सर्वप्रथम शाखा मंत्री राम उचित तांती ने शिकागो के अमर शहीदों का प्रस्ताव रखा. जिस पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त कर्मचारी यूनियन के नेता साथी चितरंजन चौधरी ने मजदूर संगठनों की गौरवशाली इतिहास पर चर्चा करते हुए आज के चुनौती पूर्ण हालत की सामना करने के लिए संगठित होने का आह्वान किया. वहीं किसान नेता अशोक राय ने मोदी सरकार के मजदूर विरोधी कानून बनाने के विरोध में 20 मई को श्रमिक संगठनों के द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अपील किया. सभा को विरेंद्र कुमार दास, अर्जून दास, फुलेना यादव ने भी संबोधित किया. ऊक्त मौके पर मो इकवाल, मो शकील अहमद, राम कृपाल तांती, सहदेव पासवान, फागो साह, महेंद्र महतों, अजय महतो, सिकंदर तांती, मोगल साह, मंजु देवी, मीना देवी, रीमा देवी, बबलू साह, अर्जून पासवान, रामदेव महतों, रविंद्र दास सहित दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

न्यायाधीश ने बरौनी रिफाइनरी में मनाया मजदूर दिवस : बेगूसराराय. मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर बरौनी रिफाइनरी परिसर स्थित सूरज भवन के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बीटीएमयू के महासचिव संजीव कुमार ने प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्या को अंगवस्त्र बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया. मौके पर प्राधिकार के सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य ने लोगों को बताया कि नालसा एवं बालसा की जनकल्याणकारी योजनाएं जो आप सभी के लिए चलायी जा रही है, उसके बारे में विस्तृत रूप से बताने के लिए आज हम लोग के बीच आये हैं. श्री आर्या ने बताया कि सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री माननीय योजना,अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना चलायी जा रही है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लीगल एड दी जा रही है. कोई पक्ष अधिवक्ता रखने में समर्थ नहीं है, तो प्राधिकार के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही भूमि संबंधित मामले में कोर्ट फी माफी एवं अन्य तरह की सहायता भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संगम मिश्रा सौरभ कुमार शैलेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन