छर्रापट्टी राजघाट पर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
छर्रापट्टी राजघाट पर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

सावन की पहली सोमवारी को सहरसा जिला के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के मांटो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर रविवार को छर्रापट्टी राजघाट पर शिव भक्त कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. सावन की पहली सोमवारी को सहरसा जिला के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के मांटो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर रविवार को छर्रापट्टी राजघाट पर शिव भक्त कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी. सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया सहित अन्य जिलों से पहुंचे हजारों शिव भक्तों ने छर्रा पट्टी राजघाट पर गंगा नदी में पवित्र स्नान कर संकल्प अनुष्ठान के बाद जल पात्र में हरहर महादेव,बोल बम बोल बम का जयकारा के साथ बाबा मतेश्वर धाम की ओर पैदल प्रस्थान किया. विधायक सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव ने रविवार को छर्रापट्टी राजघाट पर 26 वें श्रावणी मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने वाले शिव भक्तों को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे. श्रावणी मेला कमिटी के सदस्यों ने बताया कि बाबा मटेश्वर धाम में शिवलिंग पूजा को लेकर विगत 25 वर्षों से शिव भक्त छर्रा पट्टी घाट पर पहुंचकर उत्तरायणी गंगा में स्नान कर डाक बम के रूप में करीब 95 किलोमीटर पैदल चलकर सोमवार को जलाभिषेक करते हैं.सोमवार को जलाभिषेक को लेकर शिव भक्त शनिवार की शाम से ही यहां पहुंचना शुरू करते हैं और रविवार को गंगा जल लेकर खगड़िया,मानसी,बदला घाट,धमहरा, कोपरिया ,सिमरी बख्तियारपुर होते हुए मटेश्वर धाम पहुंचते हैं. हजारों शिव भक्त कांवरियों के पहुंचने से छर्रा पट्टी से मल्हीपुर,शालीग्रामी तक सड़क जाम हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन