सीपीआई ने हसनपुर बागर में निकाली पदयात्रा, 14 सूत्री मांगों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया

Updated:
विज्ञापन

सीपीआई का हसनपुर बागर में शामिल पदयात्री

Begusarai News : नावकोठी के हसनपुर बागर में सीपीआई ने पदयात्रा कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया.

विज्ञापन

Begusarai News : सीपीआई के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत नावकोठी अंचल के हसनपुर बागर में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान चलाया. इसका नेतृत्व अंचल प्रभारी संजीव सिंह और अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की मांगों और केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया.

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

अंचल प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि देशव्यापी कार्यक्रम के तहत पार्टी की ओर से 14 सूत्री मांगों को लेकर हसनपुर बागर में पदयात्रा निकाली गई. विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लोगों से 1 सितंबर को दिल्ली चलने की अपील की गई.

पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई का उठाया मुद्दा

अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन कर रहे छात्र-नौजवानों पर पुलिस द्वारा दमन और अत्याचार किया गया. छात्रों पर हुई गोलीबारी को लेकर देश में आक्रोश का माहौल है. उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक को रोकने और समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर पार्टी आवाज बुलंद कर रही है.

रोजगार, एमएसपी और मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग

कार्यकर्ताओं ने सरकारी उपक्रमों को कॉरपोरेट मित्रों के हाथ औने-पौने दाम में बेचने पर रोक लगाने और युवाओं को रोजगार देने की मांग की. इसके अलावा किसानों को लाभकारी मूल्य देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने, मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई. भूमिहीनों को जमीन और आवास देने, श्रम कानून में बदलाव पर रोक लगाने तथा न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग की गई.

मनरेगा योजना की वापसी समेत कई मुद्दों पर आंदोलन

पार्टी नेताओं ने मनरेगा योजना की वापसी समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि पार्टी का मिशन सभी लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध कराना है. नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा.

15 अगस्त तक पदयात्रा, 20 अगस्त तक जन जागरण अभियान

पार्टी नेताओं ने बताया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, 20 अगस्त तक जन जागरण और जन लामबंदी अभियान संचालित किया जाएगा. इसी अभियान के तहत 1 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया है.

ये कार्यकर्ता रहे शामिल

पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान में टुनटुन पोद्दार, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, सियाराम महतो, मौलाना अशफाक, मनोज कुमार सिंह, मो. अबुल, उत्तम सिंह, राम विनोद सिंह टुन्नी, रंजन चौधरी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.

Also Read : विश्व आदिवासी दिवस पर औरंगाबाद के बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा में दिखाई कला और संस्कृति की झलक


विज्ञापन
Sakil Beg

लेखक के बारे में

By Sakil Beg

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन