बेगूसराय में 11 हजार वोल्ट के तारों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई शुरू, बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद
बिजली तार से सटे पेड़ का छटाई करते हुए कर्मी
Begusarai News : बेगूसराय के सागी फीडर में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए 11 हजार वोल्ट के तारों के पास पेड़ों की छंटाई शुरू, फॉल्ट और बिजली कटौती से मिलेगी राहत.
Begusarai News : बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के सागी फीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने 11 हजार वोल्ट के बिजली तारों के आसपास स्थित पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य शुरू कर दिया है. विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत उन पेड़ों की शाखाओं को काटा जा रहा है, जो विद्युत तारों के संपर्क में आने की स्थिति में हैं.
तेज हवा और बारिश में फॉल्ट की रहती है आशंका
बताया गया कि तेज हवा, बारिश अथवा आंधी के दौरान पेड़ों की डालियां बिजली के तारों से सटने के कारण अक्सर फॉल्ट उत्पन्न हो जाता है. इससे सागी फीडर से जुड़े विभिन्न इलाकों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या सामने आती रही है. पेड़ों की डालियों की छंटाई के बाद इस तरह के फॉल्ट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है.
खतरनाक शाखाओं को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा
विद्युत विभाग के कर्मियों ने बताया कि अभियान के दौरान 11 हजार वोल्ट लाइन के आसपास आने वाली खतरनाक शाखाओं को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है. इसका उद्देश्य विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को लगातार और बेहतर बिजली उपलब्ध कराना है. विभाग की ओर से बिजली तारों के आसपास पेड़ों की शाखाओं की नियमित निगरानी और आवश्यकतानुसार छंटाई पर भी जोर दिया जा रहा है.
बिजली कटौती की समस्या से राहत की उम्मीद
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की इस पहल की सराहना की है. लोगों ने कहा कि पेड़ों की डालियां बिजली के तारों के काफी करीब होने के कारण बारिश और तेज हवा के समय बिजली कटने की समस्या बढ़ जाती थी. डालियों की छंटाई के बाद फॉल्ट की घटनाओं में कमी आने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.
Also Read : बखरी में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










