ePaper

लोगों को नल जल का लाभ नहीं मिलने पर ठेकेदारों को होगा नोटिस : कनीय अभियंता

Updated at : 25 Apr 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को नल जल का लाभ नहीं मिलने पर ठेकेदारों को होगा नोटिस : कनीय अभियंता

प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बलिया. प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष आनंदी महतो ने की. जबकि संचालन बीडीओ सन्नी कुमार ने किया. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा विगत आठ अप्रैल को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति गठन के बाद हुई. इस पहली बैठक में बीस सूत्री सदस्य जयंत गुप्ता ने प्रखंड क्षेत्र में नल जल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लोगों को नल जल का उचित लाभ नहीं मिल पाने की बात कही. जिस पर पीएचइडी के कनीय अभियंता ने बताया कि ऐसे संवेदक को चिन्हित कर नोटिस किया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कमेटी गठित कर जल्द कराया जायेगा.

प्रखंड बीस सूत्री की समि की बैठक में सदस्यों ने उठाये जनहित के मुद्दे

ताजपुर पंचायत के मुखिया सह बीस सूत्री सदस्य शिवनंदन कुमार उर्फ शिवदानी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक रात्रि ड्यूटी के समय कमरे में सोये रहते हैं. रात्रि में पहुंचने वाले इमरजेंसी मरीज को चिकित्सक की खोज में भटकते रहना पड़ता है. जो चिंता का विषय है. जिस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने कहा कि चिकित्सक मौजूद रहते हैं. इमरजेंसी मरीजों का इलाज भी किया जाता है. उप प्रमुख सह बीस सूत्री सदस्य सच्चिदानंद पासवान ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती थी. लेकिन यह बैठक विगत एक वर्ष से एक बार भी नहीं हुआ है जो चिंता का विषय है. इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के द्वारा नियम में बार-बार बदलाव की किये जाने के कारण बैठक नियमित नहीं हो पा रही है. विगत दिनों नये नियम आये हैं जिसका अध्ययन कर शीघ्र ही बैठक कराया जायेगा. बीस सूत्री के उपाध्यक्ष कुंदन रस्तोगी ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे निजी विद्यालयों पर सवाल खड़ा करते हए कहा कि सभी निजी विद्यालयों में 25 फ़ीसदी एससी-एसटी के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिया जाना है. लेकिन निजी विद्यालयों के द्वारा दोहरा फायदा का लाभ लिया जा रहा है. उन्होंने बीइओ से निजी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की है. जिस पर बीइओ सुरेंद्र कुमार पांडे ने जल्द ही सूची उपलब्ध करा दिये जाने की बात कही है. जदयू जिला महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य मृत्युंजय कुमार ने कहा कि कस्बा ढाला से लेकर पोठिया तक सरकार की गैर मजरूआ आम जमीन का पर्चा गलत ढंग से काट दिया गया है. जिसकी जांच कर रद्द करने की मांग की है. जिस पर सीओ रवि कुमार ने कहा कि इसकी जांच कराई जायेगी. साथ ही नियम अनुकूल नहीं होने पर पर्चा रद्द करने की अनुशंसा जिलाधिकारी से की जायेगी. मौके पर सीडीपीओ रश्मि कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी विनीत कुमार, प्रखंड प्रमुख ममता देवी, पंचायत समिति सदस्य सह सूत्री सदस्य भाग्यश्री वाला, अभिमन्यु यादव, मो बेलाल, जितेंद्र कुमार साहू, रंजन चौधरी, अशोक महतो, अभिषेक कुमार नीरज राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन