वार्षिक उत्सव स्पोर्ट्स मीट व बाल मेले में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 9:41 PM

विज्ञापन

मध्य विद्यालय, गोरगामा में वार्षिक उत्सव स्पोर्टस मीट एवं बाल मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मटिहानी. मध्य विद्यालय, गोरगामा में वार्षिक उत्सव स्पोर्टस मीट एवं बाल मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत शिक्षक रामसेवक चौधरी, प्रधानाध्यापक नवीन प्रसाद सिंह,उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी, पूर्व बीआरपी प्रभात रंजन सिंह ,पंचायत समिति सदस्य बुलबुल देवी, गुलशन कुमार ,सुनील कुमार, भारत सिंह, पैक्स अध्यक्ष घनश्याम कुमार संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस कार्यक्रम में प्री प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे एवं विद्यालय के प्रथम, द्वितीय ,तृतीय वर्ग के बच्चों ने इस मेला में भाग लिया. वहीं लवहरचक मध्य विद्यालय में वार्षिक उत्सव स्पोर्टस मीट और बाल मेला का आयोजन किया गया. इस बाल मेला का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय, आंगनबाड़ी सेविका उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस कार्यक्रम में प्री प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं विद्यालय के बच्चों ने मेला में विभिन्न तरह के खेलों में बच्चों ने भाग लिया. प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों को 30 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं प्राथमिक विद्यालय शिर्णियां में वार्षिक उत्सव स्पोर्टस मीट बाल मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आदर्श मध्य विद्यालय बदलपुरा के प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, प्राथमिक विद्यालय शिर्णियां के प्रधान शिक्षक रौनक कुमार, पूर्व बीआरपी कृष्णदेव पासवान ,परियोजना विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार, संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. प्री प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ग के बच्चों ने बाल मेला में भाग लिया. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़गपुर धनुकटोली में वार्षिक उत्सव स्पोर्टस मीट बाल मेला का आयोजन किया गया. बाल मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोरगामा संकुल के संकुल समन्वयक नवीन प्रसाद सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़गपुर के प्रधानाध्यापक योगेंद्र दास, राजकुमार ,विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव लक्ष्मी देवी, अध्यक्ष सुनैना देवी ने संयुक्त रूप से फीता उद्घाटन किया. इस बाल मेला में प्री प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं विद्यालय के प्रथम ,द्वितीय तृतीय वर्ग के बच्चों ने बाल मेला में भाग लिया. वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी बाल मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन