25 बीघे में गेहूं की तैयार फसल जलकर राख

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 1:22 AM

विज्ञापन

बेगूसराय : नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर बहियार में शुक्रवार को आग लगने से लगभग 25 बीघे में गेहूं की तैयार फसल जलकर राख गयी. इस घटना में 40 किसान प्रभावित हुए हैं. जली फसल को देखकर पीड़ित किसान के आंखों में आंसू आ रहे थे. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल […]

विज्ञापन

बेगूसराय : नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर बहियार में शुक्रवार को आग लगने से लगभग 25 बीघे में गेहूं की तैयार फसल जलकर राख गयी. इस घटना में 40 किसान प्रभावित हुए हैं. जली फसल को देखकर पीड़ित किसान के आंखों में आंसू आ रहे थे. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

बताया जा रहा है कि इस घटना में राजीव यादव, नीरज यादव, शंभु यादव, दुलारो यादव, मुकेश शाह, आदित्य रंजन प्रिंस, मो अनवर, मो आलमगीर, मो तौकीर आदि किसानों के खेतों में गेहूं की तैयार फसल जलकर नष्ट हो गयी. खेत में आग लगा देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया.

पीड़ित किसानों ने बताया कि गेहूं की तैयार फसल जलने से परिजनों के सामने बड़ी आपदा की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. साथ ही महाजनों के कर्ज लौटाने की चिंता बढ़ गयी है. अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही नीमाचांदपुरा थाने के थानाध्यक्ष शशि कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन