ePaper

मुखिया पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

Updated at : 23 May 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के मुखिया पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों के द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बलिया. शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के मुखिया पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों के द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसे ग्रामीणों के द्वारा मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भवानंदपुर पंचायत के मुखिया मसुदनपुर गांव निवासी हीरा देवी के पुत्र हिम्मत चौधरी अपने घर के पश्चिम मुख्य सड़क पर खड़े थे. इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे और उन पर पिस्तौल से फायरिंग कर दिया. इस घटना में हिम्मत चौधरी बाल-बाल बच गये. फायरिंग की आवाज सुन गांव के लोग इकट्ठे हो गये. ग्रामीणों को इकट्ठा देख बदमाश भागने लगे. इसी बीच एक बदमाश को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ लिया गया. इसकी सूचना मुखिया के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाश को हिरासत में ले लिया है. जिसके पास से पुलिस के द्वारा हथियार एवं गोली भी बरामद किया गया है. बदमाश की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर बिंद टोली निवासी वाल्मिकि महतो के पुत्र गंगासागर कुमार बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मुखिया पुत्र पर फायरिंग का मामला सामने आया है. एक बदमाश गिरफ्तार भी किया गया है. जिसके पास से हथियार एवं गोली भी बरामद की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन