Bihar Politics: 'सभी हिंदुओं को इजरायल की तरह…', गिरिराज सिंह बोले- बांग्लादेश से सबक लेनी चाहिए
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Dec 2024 1:26 PM
Bihar Politics: बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि इजरायल की तरह हम हिंदुओं को भी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा.
Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि इजरायल की तर्ज पर ही भारत में लोगों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिए केंद्रीय मंत्री ने अपनी बात रखी. गिरिराज सिंह ने कहा, “बांग्लादेश से सबक लेना चाहिए और अपने देश की स्थिति को देखते हुए सभी हिंदुओं को इजरायल की तरह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा.”
हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए यूएन को हस्तक्षेप करना चाहिए
मंत्री गिरिराज सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था, “बांग्लादेश की सरकार चरमपंथियों के दबाव के आगे झुक गई है. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारों में कोई अंतर नहीं है. भारत सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी की है. मैंने कल भी कहा था और आगे भी कहना जारी रखूंगा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ को हस्तक्षेप करना चाहिए.”

यह घटना समाज पर एक बड़ा आघात
गिरिराज सिंह ने कहा, “बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं, वह मानवता पर एक गहरा आघात हैं. पाकिस्तान में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, और यहां के ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की जुबान बांग्लादेश पर क्यों नहीं खुलती? आज बांग्लादेश में हमारी हिंदू बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हत्याएं की जा रही हैं. भारत सरकार ने और वहां के दूतावास ने इस पर पत्र लिखा है, लेकिन यह घटना समाज पर एक बड़ा आघात है. अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. जिस ढंग से मानवता और अल्पसंख्यकों पर प्रहार हुआ है, इस पर उन्हें संज्ञान लेना चाहिए.”
इसे भी पढ़ें: पटना में यहां बैठकर सॉल्वर गैंग कर रहे थे पेपर लीक, दर्जनों स्कॉलर इसमें शामिल, हुआ बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










