भूमिहीनों को जमीन और पीड़ित परिवार को मुआवजा दे सरकार : भाकपा-माले

Author Ajit Begusarai|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. नेताओं ने सरकार से जमीन, आवास और मुआवजे की मांग की.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेतरी पंचायत के मोहनपुर गांव के दलित मोहल्ले में मंगलवार को अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) द्वारा एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय महादलित, गरीब, महिलाएं, पुरुष और युवा वर्ग के लोग संगठन के नए सदस्य बने. अभियान का नेतृत्व संयुक्त रूप से किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं का वादा हवा

बेगूसराय के इस अभियान का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद और प्रखंड सचिव रामकुमार तांती ने किया. लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के दौरान जमीन, आवास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था. लेकिन चुनाव बीतने के बाद सरकार का यह वादा पूरी तरह हवा-हवाई हो गया है.

बुलडोजर कार्रवाई पर जताया विरोध

बेगूसराय के माले नेता ने आरोप लगाया कि वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे गरीब और दलित लोगों के आशियानों पर बुलडोजर चलवा कर हजारों परिवारों को बेघर कर दिया गया है. इसके साथ ही गैस, पेट्रोल, डीजल और आवश्यक दवाओं सहित जीवन उपयोगी अन्य सामग्रियों की आसमान छूती कीमतों के सवाल पर चुप्पी साध कर केवल कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिससे आम लोग कंगाल हो रहे हैं.

पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा

बेगूसराय के डंडारी प्रखंड क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण पूर्व में महादलित परिवार की प्रीति देवी की प्रसव के दौरान मौत हो गयी थी. जिला सचिव ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति की स्पष्ट अनुशंसा के बावजूद दोषी स्वास्थ्य कर्मी पर अभी तक कोई कानूनी कारवाई नहीं हुई और न ही पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा मिला है, जो अधिकारियों की घोर उदासीनता को दर्शाता है.

सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

बेगूसराय के इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बढ़ते अपराध, अपहरण, हत्या और लूट की घटनाओं को लेकर भी कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए. इस मौके पर रामसकल सादा, अरुण सादा, सिंघो सदा, कुसुम देवी, भुखली देवी, संजुला देवी, बबीता देवी और बसंती देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर लोकतंत्र को बचाने के लिए खेग्रामस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की.

Also Read: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की तैयारी तेज, कार्यशाला में अनुमंडल आयोजन समिति का गठन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन