बेगूसराय कृषि विज्ञान केंद्र को मिले नए प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. रामकृष्ण राय ने संभाला पदभार

Author Rajesh kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय के कृषि विज्ञान केंद्र

बेगूसराय के कृषि विज्ञान केंद्र

बेगूसराय के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) खोदावंदपुर में डॉ. रामकृष्ण राय ने नए वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने निवर्तमान प्रधान डॉ. रामपाल से कार्यभार संभाला है. यह बदलाव किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों और उद्यमिता को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

Begusarai KVK New Senior Scientist : बेगूसराय के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) खोदावंदपुर में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के आदेश पर डॉ. रामकृष्ण राय ने वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान का पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने निवर्तमान वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रामपाल से विधिवत कार्यभार संभाला.

Buxar News : विश्वविद्यालय के आदेश पर हुआ पदस्थापन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत डॉ. रामपाल का तबादला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान के पद पर किया गया है. वहीं सरैया में कार्यरत डॉ. रामकृष्ण राय को कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर का नया वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान बनाया गया है.

डॉ. रामपाल के कार्यकाल की हुई सराहना

डॉ. रामपाल ने 24 सितंबर 2020 को खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र का कार्यभार संभाला था. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, किसानों के प्रशिक्षण और विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके नेतृत्व में कई प्रशिक्षण शिविर, कृषि जागरूकता कार्यक्रम और नई तकनीकों के प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिन्हें किसानों ने काफी सराहा.

आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. रामकृष्ण राय ने कहा कि विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं के अनुरूप किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, आधुनिक खेती की विधियों और कृषि आधारित उद्यमिता को पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने किसानों के हित में विश्वविद्यालय की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई.

वैज्ञानिकों ने किया स्वागत

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने डॉ. रामपाल के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. साथ ही नवपदस्थापित वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रामकृष्ण राय का स्वागत करते हुए उनसे केंद्र की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई.


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन