ePaper

बेगूसराय में एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Updated at : 22 Aug 2024 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एंबुलेंस नहीं मिलने से एक मरीज की मौत हो गई. इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. 

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एंबुलेंस नहीं मिलने से एक मरीज की मौत हो गई. इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया.  इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर अनुमंडल अस्पताल में हंगामा किया. उसके बाद परिजनो ने एंबुलेंस चालक को भी जमकर पिटाई किया. 

डॉक्टरों ने बेगूसराय रेफर किया

बेगूसराय में एंबुलेंस नहीं मिलने से एक मरीज की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. मृतक व्यक्ति की पहचान पलिया थाना क्षेत्र के सदानपुर बालाचक गांव के रहने वाले रुदल पासवान के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि छत से गिरने की वजह से ये गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया था.

मौत की वजह

डॉक्टरों के रेफर करने के बाद परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस की मांग की. एंबुलेंस का इंतेज़ार करते हुए 2-3 घंटे हो गए लेकिन एंबुलेंस नहीं दिया गया. एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर रुदल पासवान की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया और साथ ही साथ एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट भी करना शुरू कर दिया. 

Also Read: नालंदा में नशे के ओवरडोज से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने दोस्तों को ठहराया जिम्मेदार

परिजनों का अस्पताल पर आरोप

मृतक के परिजनों ने बताया कि पहले मरीज को लेकर आए तो अस्पताल में किसी ने देखा तक नहीं, डॉक्टर भी यहां मौजूद नहीं थे इसके बाद स्थिति गंभीर को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया. रेफर करने के दौरान जब अस्पताल से एंबुलेंस का मांग की गई तो एंबुलेंस ही नहीं दी गई, जिसके कारण से इसकी मौत हुई है. 

चिकित्सा पदाधिकारी ने क्या कहा

अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि छत से गिरने के दौरान रुदल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल अवस्था में बलिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज करने के लिए लाया गया था, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई. उनके परिजनों के द्वारा यह आरोप लगाया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई भी की जाएगी. 

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन