Bihar Accident News: बस और बोलेरो की टक्कर में चार छात्राओं की मौत, कई घायल, सभी परीक्षा देकर लौट रही थी घर

Bihar Accident News: बेगूसराय पथ पर इसमैला के पास बस और छात्राओं से भरा बोलेरो में टक्कर हो गई है. जिसमें चार छात्राओं की मौत हो गयी है. वहीं आधा दर्जन छात्रा जख्मी है. सभी छात्राएं परीक्षा देकर घर लौट रही है. घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश का माहौल है.
बेगूसराय पथ पर इसमैला के पास बस और छात्राओं से भरा बोलेरो में टक्कर हो गई है. जिसमें चार छात्राओं की मौत हो गयी है. वहीं आधा दर्जन छात्राएं जख्मी है. सभी छात्राएं परीक्षा देकर घर लौट रही है. घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश का माहौल है.
बता दे कि बिहार के बेगूसराय जिले के थाना के रोसड़ा बेगूसराय पथ पर बेगूसराय जिले के इसमैला गांव के समीप मंगलवार की देर शाम में बस व बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिसमें चार छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वही आधा दर्जन से अधिक छात्राओं के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है.
घायलों में चार को इलाज के लिये निजी क्लिनिक में और तीन को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दो छात्राओं की गंभीर स्थिति को देखते हुये रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर घटना से आक्रोशित लोगों ने बस पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. सूचना पाकर पहुंची खोदावंतपुर थाना की पुलिस को आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया.
इसी क्रम में बेगूसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार की बस ने बोलेरो को टक्कर मार दी. बस चालक भागने में सफल हो गया. दूसरी ओर घटना से आकोशित लोगों ने सड़क जाम कर रोसड़ा बेगूसरास पथ पर आवागमन को बाधित कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक जाम समाप्त नहीं हो सका है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










