बेगूसराय पुलिस के हत्थे चढ़े सोनू और मोनू सिंह, हथियार और कारतूस बरामद, टॉप-10 क्रिमिनल में था शुमार

Bihar Crime: बेगूसराय में पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल दो सगे भाइयों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद वायरल वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया. पुलिस ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा कि आरोपी हथियार निकालने की कोशिश कर रहा था, जिसे जवानों ने रोक लिया.
Bihar Crime: बेगूसराय के बलिया थाने की पुलिस ने शनिवार को टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल बरियारपुर निवासी दो सगे भाइयों सोनू सिंह और मोनू सिंह को हथियार, कारतूस व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया.
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी अपराधियों के कमर में जबरन पिस्टल डाल रहे हैं. इसको लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. इस संबंध में एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया है. गिरफ्तारी के समय मोनू सिंह हथियार निकालने का प्रयास कर रहा था. इसे पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अपने कब्जे में लिया. पुलिस पर किसी प्रकार का फर्जी कार्रवाई का आरोप निराधार है.
सोनू-मोनू के बारे में अधिकारी ने क्या बताया
सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने थाना परिसर में मीडिया को बताया कि दोनों भाइयों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. 2012 से अब तक इनके खिलाफ बलिया थाना में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एक दर्जन मामले दर्ज हैं. हाल ही में दोनों पर गांव में गोलीबारी करने का भी आरोप है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या-क्या बरामद हुआ
शनिवार को दोनों के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी रोबिन कुमार दास और गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गयी, तो दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के दौरान मोनू सिंह ने कमर से पिस्तौल निकालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया. मोनू के पास एक लोडेड कट्टा, 4 गोलियां, खुखरी तथा 3000 रुपये व सोनू सिंह के पास से पांच कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का शेड्यूल जारी, 3687 पदों के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार में स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल, 2500 रुपये में अनलिमिटेड सफर, बाइक पर भी लगेगा टैक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










