‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बागवन पंचायत में हुआ वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल लोग
Begusarai News: बेगूसराय जिले के बागवन पंचायत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया.
Begusarai News (विकास मिश्रा): लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के तहत 1 जून से 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बेगूसराय जिले के ग्राम पंचायत राज बागवन के वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के मुख्य उद्देश्य से सघन वृक्षारोपण किया गया.
पेड़ हैं तो जीवन है
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत राज बागवन के मुखिया योगेंद्र राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जलवायु की स्वच्छता, जनजीवन की सुरक्षा तथा लगातार बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए पेड़-पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पेड़ हैं तो जीवन है, पेड़ नहीं तो जीवन नहीं. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने चाहिए.
स्मृति में अवश्य लगाएं पौधे
उन्होंने कहा कि जन्मदिन, विवाह, मुंडन, श्राद्ध कर्म, त्योहार एवं अन्य पारिवारिक आयोजनों पर अपने प्रियजनों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्राप्त होता है. कार्यक्रम के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 की थीम के अनुरूप पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प
इस महत्वपूर्ण मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक रामचरण महतो, स्वच्छता कर्मी राम बालक सदा, मुन्ना कुमार, रामवीर पासवान, दीपक कुमार, विशेश्वर सदा एवं शंभू सदा उपस्थित थे. इसके साथ ही वार्ड सदस्य महावीर पासवान, वार्ड प्रतिनिधि शंभू सदा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे. सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी पूरी देखभाल करने का संकल्प लिया.
Also Read: साहेबपुरकमाल पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, 5 नए चेहरे और 5 निवर्तमान अध्यक्षों ने मारी बाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










