बेगूसराय में सड़ा अंडा खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, अभिभावकों ने किया तालाबंदी, एचएम पर कार्रवाई की मांग
Published by : Vivek Singh Updated At : 24 May 2026 7:18 AM
सांकेतिक तस्वीर
Begusarai News : बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड स्थित हरिपुर कादराबाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिड डे मील को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि बच्चों को सड़ा हुआ अंडा खिलाया गया, जिससे कई छात्रों की तबीयत खराब हो गई. घटना के बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और शनिवार को स्कूल में तालाबंदी कर दी गई.
Begusarai News : बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड स्थित हरिपुर कादराबाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिड डे मील को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि बच्चों को सड़ा हुआ अंडा खिलाया गया, जिससे कई छात्रों की तबीयत खराब हो गई. घटना के बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और शनिवार को स्कूल में तालाबंदी कर दी गई.
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
अभिभावकों का आरोप है कि जब उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शिकायत की, तब भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. इससे नाराज ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं सही तरीके से नहीं दी जा रही हैं. उनका आरोप है कि विद्यालय में पहले भी मिड डे मील में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है. लोगों ने दोषी प्रधानाध्यापक पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
मंत्री से रिश्तेदारी बताकर बचने का आरोप
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पहले भी मनमानी के आरोप लगते रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे खुद को बिहार सरकार के एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं, जिसकी वजह से कार्रवाई नहीं हो पाती. इस आरोप के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.
चार घंटे बाद खुला स्कूल का ताला
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचना पड़ा. थाना अध्यक्ष, मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को समझाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया. करीब चार घंटे बाद अभिभावकों ने तालाबंदी खत्म की. प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Also Read : गुरुआ में शराब की बड़ी खेप बरामद, बोलेरो से 720 बोतल किंगफिशर शराब जब्त, तस्कर फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










