बेगूसराय में छापेमारी अभियान के दौरान घर से 744 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

महिला तस्कर बरामद शराब के साथ
Begusarai News : डंडारी थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक घर से 744 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की और मौके से एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया.
(Begusarai News : शशिरंजन कुमार) डंडारी थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक घर से 744 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की और मौके से एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया.
गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के डंडारी गांव निवासी स्वर्गीय नरसिंह सहनी के पुत्र जयजयराम सहनी के घर से अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना की सत्यता की जांच के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया.
सात कार्टन शराब के साथ महिला गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से सात कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से डंडारी गांव निवासी जयजयराम सहनी की पत्नी रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
138.48 लीटर शराब की हुई बरामदगी
पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 180 मिलीलीटर की ऑफिसर चॉइस व्हिस्की की 736 बोतलें तथा 750 मिलीलीटर की ब्लेंडेड प्रीमियम ब्रांड की 8 बोतलें शामिल हैं. कुल बरामद शराब की मात्रा 138.48 लीटर आंकी गई है.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
गिरफ्तार महिला कारोबारी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेगूसराय जेल रवाना कर दिया गया.
शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि शराब बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
छापेमारी दल में शामिल रहे कई अधिकारी
अभियान में एसआई मुन्ना कुमार सिंह, शंकर कुमार सिंह, एएएसआई अभयानंद सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से भी अवैध शराब कारोबार की सूचना देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










