बेगूसराय में भूमि विवादों के निपटारे के लिए साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
begusarai news

भूमि विवाद का निपटारा करते सीओ

बेगूसराय के भगवानपुर अंचल कार्यालय में सीओ रानू कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित हुआ, जिसमें भूमि विवाद के 18 मामलों की सुनवाई हुई. 3 मामलों का निपटारा हुआ, 2 नए मामले आए और 6 में पुनः नोटिस जारी हुआ. शेष मामलों की सुनवाई अगले सप्ताह होगी. शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई.

विज्ञापन

Begusarai News: (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट) भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान हेतु साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) रानू कुमार ने की.

3 मामलों का हुआ निष्पादन

सीओ रानू कुमार ने बताया कि कुल 18 मामलों में से 3 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की उपस्थिति में किया गया. एक मामले को स्थल मापी के लिए लंबित रखा गया है. जनता दरबार में 2 नए मामले भी दर्ज किए गए, जबकि 6 मामलों में पुनः नोटिस जारी किया गया. शेष मामलों में दोनों पक्षों की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई अगले सप्ताह के लिए निर्धारित की गई है.

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

इस अवसर पर तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती ने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को लेकर कानून-व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस बल की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान अंचल कर्मी भागमनी कुमारी सहित एसआई अमरदान तिग्गा और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे. सभी ने मिलकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी में आए अपराधी, स्वर्ण व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन