बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, जयंत गौतम बने कप्तान

Updated at : 17 Apr 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, जयंत गौतम बने कप्तान

बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा सुपौल में आयोजित बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लिए बेगूसराय जिला अंडर- 19 क्रिकेट टीम के 15 सदस्य टीम की घोषणा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा सुपौल में आयोजित बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लिए बेगूसराय जिला अंडर- 19 क्रिकेट टीम के 15 सदस्य टीम की घोषणा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया. वीरेश ने बताया कि विगत कई दिनों से सलेक्शन ट्रायल का मैच आयोजित किए गए थे. जिसके प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्य टीम की घोषणा की गई है. टीम 18 अप्रैल को सुपौल के लिए रवाना होगी. बेगूसराय टीम में जयंत गौतम कप्तान, युवराज यादव उप कप्तान, पुष्पम राज, हर्ष वर्मा, राजमणि, आयुष पासवान, अंकित राज, लेखा उल्लाह, हर्ष कुमार,सन्दयाल,आफताब आलम, अश्वनी कुमार, नवनीत कुमार, देवराज और शुभ शामिल है टीम मैनेजर के रूप में प्रतीक भानु है और कोच के रूप में मुरारी कुमार शामिल हैं.

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को दी शुभकामना

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बेगूसराय टीम को शुभकामना और बधाई दिया. मौके पर कृष्ण मोहन पप्पू सहित कई लोग मौजूद थे. सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय का पहला मुकाबला 19 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ होगा. दूसरा मुकाबला 20 अप्रैल को खगड़िया के साथ और वहीं तीसरा मुकाबला 25 अप्रैल को सहरसा के साथ एवं चौथा अंतिम लीग मैच 26 को सुपौल के साथ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन