ePaper

लोक शिकायत निवारण में बखरी अनुमंडल का राज्य में सातवां स्थान

Updated at : 20 Jan 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
लोक शिकायत निवारण में बखरी अनुमंडल का राज्य में सातवां स्थान

बिहार के 101 अनुमंडलों में बखरी अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने बेहतर कार्य करते हुए राज्य स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

गढ़पुरा. बिहार के 101 अनुमंडलों में बखरी अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने बेहतर कार्य करते हुए राज्य स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त किया है. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिसंबर 2025 की कार्यालयवार रैंकिंग में बखरी अनुमंडल का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. यह रैंकिंग बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना द्वारा जारी की जाती है. रैंकिंग में नियत समय सीमा में निष्पादित परिवाद, समीक्षित मामलों में समय पर निवारण, समय सीमा के बाहर निवारित मामलों तथा लोक प्राधिकार की उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण मानकों को आधार बनाया गया है. खास बात यह रही कि टॉप-10 अनुमंडलों की सूची में बेगूसराय जिले के चार अनुमंडल शामिल हैं. मंझौल अनुमंडल ने 6वां, बखरी ने 7 वां, तेघड़ा ने 8 वां तथा बलिया अनुमंडल ने 10वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर बखरी एसडीओ सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने खुशी जताते हुए कहा कि आने वाले समय में बखरी अनुमंडल को टॉप-5 में लाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने आम लोगों से लोक शिकायत निवारण व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समस्याओं के समाधान के लिए लोक शिकायत निवारण कार्यालय का अधिक से अधिक उपयोग करें. उन्होंने सीधा कहा है कि अनुमंडल क्षेत्र में जिस किसी विभाग या किसी पदाधिकारियों से कोई शिकायत हो तो इसके लिए आप लोक शिकायत डाल सकते हैं.प्रशासनिक पारदर्शिता और समयबद्ध न्याय की दिशा में बखरी अनुमंडल का यह प्रदर्शन निश्चित रूप से प्रेरणादायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन