ePaper

पोषण पखवारा को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

Updated at : 13 Apr 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण पखवारा को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

प्रखंड क्षेत्र में पोषण पखवाड़ा को लेकर शनिवार को एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

डंडारी. प्रखंड क्षेत्र में पोषण पखवाड़ा को लेकर शनिवार को एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गयी. इस रैली में प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोषण के महत्व पर जोर देते हुए रंग विरंगे नारे लगाए. रैली में प्रखंड व पंचायत के प्रतिनिधियों, जीविका कर्मियों, पिरामल फाउंडेशन के सदस्यों, स्थानीय धर्म गुरुओं, स्थानीय युवाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. यह रैली डंडारी प्रखंड के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी जहाँ प्रतिभागियों ने “सही पोषण, स्वस्थ जीवन ” और “बच्चों को कुपोषण से बचाओ ” जैसे नारे लगाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया. रैली में शामिल सेविकाएं हाथों में पोषण संबंधी संदेशों की तख्तियां लिए हुए थीं. जिन पर संतुलित आहार, स्तनपान के महत्व और बच्चों के सही विकास से जुड़ी जानकारी लिखी हुई थी.

जीवन के पहले एक हजार दिनों को बेहतर बनाना है उद्देश्य : सीडीपीओ

डंडारी के सीडीपीओ अर्पणा कुमारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य जीवन के पहले एक हजार दिनों (गर्भावस्था से लेकर बच्चे के दो साल के होने तक) को बेहतर बनाना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस दौरान सही पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बच्चों को मोटापे जैसी समस्याओं से बचाना है. जिसके लिए सही खानपान की आदतें बचपन से ही डालनी जरूरी है. प्रखंड समन्वयक ने इस अवसर पर कहा कि पोषण शिक्षा सभी के लिए आवश्यक है. उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपने आस-पास उपजने वाली पौष्टिक चीजों से भी सही और बेहतर पोषण प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक आहार में स्थानीय और मौसमी फलों, सब्जियों और अनाजों को शामिल करें. रैली में महिला पर्यवेक्षिकाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाया. महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पोषण संबंधी जानकारियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया. स्थानीय धर्म गुरुओं ने भी अपने संदेशों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और सही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला. युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी भी पोषण के महत्व को समझ रही है और इसे बढ़ावा देने के लिए तैयार है. यह पोषण पखवाड़ा प्रखंड में पोषण जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस तरह के आयोजनों से लोगों को सही पोषण के बारे में जानकारी मिलेगी और वे अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होंगे. आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस रैली के माध्यम से डंडारी प्रखंड के लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन