जेवर दुकान में चोरी का प्रयास, नेपाली चौकीदार की चौकसी से टली वारदात

Updated:
विज्ञापन
जेवर दुकान में चोरी का प्रयास, नेपाली चौकीदार की चौकसी से टली वारदात

बखरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित टूना प्लाजा मार्केट में बीती रात चोरों ने एक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की है.

विज्ञापन

बखरी. बखरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित टूना प्लाजा मार्केट में बीती रात चोरों ने एक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की है.घटना शुक्रवार की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बात कही जा रही है. जब अज्ञात चोरों ने टूना प्लाजा मार्केट का ताला तोड़कर ज्वैलर्स दुकान के अंदर घुसने का प्रयास किया. चोरों ने अमन ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए लोहे की रॉड से ताला तोड़ कर शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस बाबत अमन ज्वेलर्स के मालिक राजाराम सर्वणकार के अनुसार दुकान में रोजमर्रा के कीमती सामान के साथ नकद राशि भी रखी गई थी. चोर दुकान के अंदर प्रवेश करने ही वाले थे कि नेपाली चौकीदार की चौकसी एवं स्थानीय लोगों की सतर्कता से लाखों रुपये की चोरी की घटना टल गई.दुकानदार ने बताया कि सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा ताला और क्षतिग्रस्त शटर देखकर दंग रह गए.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यवसायियों की भीड़ जुट गई.घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है.कहा कि यदि चोरों के हौसले पर समय रहते लगाम नहीं लगी तो बड़ी वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता.पीड़ित दुकानदार ने बखरी थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन