बेगूसराय में अष्टयाम महायज्ञ का हवन और कलश विसर्जन के साथ समापन, भक्तिमय हुआ नैपुर गांव

Updated:
विज्ञापन

अष्टयाम महायज्ञ का समापन हवन वैदिक मंत्रों के साथ किया गया

Begusarai News : मंसूरचक के नैपुर स्थित माता काली धाम में अष्टयाम महायज्ञ का हवन और कलश विसर्जन के साथ समापन हुआ. क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड के बहरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित नैपुर गांव के माता काली धाम मंदिर में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ का रविवार को हवन और कलश विसर्जन के साथ समापन हुआ. पंडित वैदिकाचार्य मनीष कुमार झा की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया और बलान नदी धाम, मंसूरचक में कलश विसर्जन किया.

जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा

कलश विसर्जन के दौरान सुभम, अमन, राहुल, शैलेश, अभय, चंदन, आकाश, सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी नित्यानंद सिंह, रामसेवक सिंह विजय, बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन, मंटून सिंह, दिलीप सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए 'जय श्रीराम' के जयघोष के साथ बलान नदी धाम पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश का विसर्जन किया गया.

अमन-चैन और अपराधमुक्त क्षेत्र की कामना

आयोजकों और श्रद्धालुओं ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन, अपराधमुक्त माहौल, लोगों में भक्ति के प्रति आस्था और प्रकृति की बेरुखी से राहत की कामना को लेकर अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया था. श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक वातावरण मजबूत होता है.

मां काली के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ग्रामीणों ने कहा कि मां काली की महिमा अपरंपार है. सच्चे मन से मां के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अष्टयाम महायज्ञ के दौरान 'सीता राम, सीता राम' की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.

महिला, पुरुष और बच्चों ने लिया हिस्सा

अष्टयाम महायज्ञ में इलाके के सनातनी पुरुष, महिलाएं, बच्चे और छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


विज्ञापन
पंकज झा

लेखक के बारे में

By पंकज झा

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन