ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published by :MANISH KUMAR
Published at :07 May 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम द्वारा ट्रैफिक चौक से लेकर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर निगम द्वारा ट्रैफिक चौक से लेकर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया गया. अभियान टीम में सहायक स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अनुराग कुमार, वाहन प्रभारी मुकेश कुमार तथा नगर निगम कर्मी व पुलिस बल शामिल थे.सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से छतरी,चौकी,ठेला गाड़ी तराजू आदि की जब्ती भी की गयी. विदित हो कि पिछले दिनों भी जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएच-31 के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था.पुन : अतिक्रमण मुक्त सड़कों पर दुबारा अतिक्रमण नहीं हो इसको लेकर नगर निगम द्वारा लगातार चौकसी बरती जा रही है.गुरुवार को जब बुलडोजर के साथ नगर निगम कर्मी ट्रैफिक चौक पर पहुंचे तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी.हलांकि इक्के दुक्के दुकानदारों को ही जगह से ठेला हटाना पड़ा. नगर निगम के सहायक स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अनुराग कुमार ने सभी दुकानदारों व ठेला गुमटी वाले को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि अवैध रुप से मार्गों का अतिक्रमण दुबारा दिखाई पड़ेगा तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बतातें चलें कि शहर में जाम की स्थिति बदतर होती जा रही है.आये दिन शहर के लोग जाम से हलकान हो रहें हैं.महाजाम के कारण लोगों को समय की बर्बादी के साथ साथ एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल जैसे कीमती इंधन का भी अतिरिक्त खर्च होता है.तो वहीं जाम के कारण मानसिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ रहा है. महाजाम को लेकर लगातार नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान भी चलाई जा रही किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है.प्रशासन जब तक चुस्त रहती है.सड़कों पर अतिक्रमण रुकी रहती है.प्रशासन के सुस्त होते फिर हालत बदतर हो जाती है. कई मुख्य मार्गों पर जाम लगता है काली स्थान चौक से लेकर दक्षिण में बीपी इंटर विद्यालय तक,पश्चिम में नगर पालिका चौक व पूरब में महिला कॉलेज तक अतिक्रमण के कारण अक्सर महाजाम की समस्या पैदा होती है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन