Begusarai News : घर में शराब बनाकर बेचने से मना करने पर वृद्धा की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 30 Jan 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : घर में शराब बनाकर बेचने से मना करने पर वृद्धा की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

Begusarai News : घर में देसी शराब बनाकर बेचने तथा आंगन होकर दारू पीकर जाने से रोकने पर मारपीट की घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

बखरी. घर में देसी शराब बनाकर बेचने तथा आंगन होकर दारू पीकर जाने से रोकने पर मारपीट की घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना बखरी थाना क्षेत्र की घाघरा पंचायत स्थित शिवनगर गांव की है. मृतक महिला की पहचान इंद्रमणी देवी (75) के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने सहित आगे की कार्रवाई कर रही है.

बखरी थाना क्षेत्र की घाघरा पंचायत के शिवनगर गांव की घटना

इस संबंध में मृतका के पुत्र राम बालक सदा ने बताया कि कल रात करीब आठ बजे मैं अपने घर में बच्चों को पढ़ा रहा था. इसी दौरान पड़ोसी सिकंदर सदा दो-चार आदमी को घर में बुलाकर दारू पिला रहा था. वह लोग मेरे आंगन होकर गाली-गलौज करते हुए आते जाते थे. शराब बनाने और बेचने से रोकने तथा गाली-गलौज करने का विरोध करने पर सिकंदर सदा,उसकी पत्नी एवं बेटे ने मेरे साथ लोहे का रॉड एवं ईंट-पत्थर से मारपीट करने लगा. विरोध करने पर आंगन का दीवार गिरा दिया और उसी का ईंट लेकर चलाने लगे. इस दौरान मेरी मां इंद्रमणी देवी के सिर में और छाती में रॉड से मारा गया. जहां गंभीर रूप से घायल हालत में हम लोग उसे इलाज के लिए लेकर बखरी पीएचसी ले गये. जहां से बेगूसराय रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई.

पड़ोसी सिकंदर सदा से हुआ था झगड़ा

इधर पुलिस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रास्ते के विवाद में हुई मारपीट की घटना घटी है. इस बाबत एसपी मनीष ने बताया कि इंद्रमणी देवी उर्फ भूमा देवी की बुधवार शाम में पड़ोसी सिकंदर सदा से झगड़ा हुआ था. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम कराया गया है. बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में बखरी थाना की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन