लखमिनियां में किसान की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
लखमिनियां में किसान की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

रविवार की रात थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत लखमिनियां वार्ड-22 के सोनारपट्टी मुहल्ले में गोलीमार की गयी किसान की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

बलिया. रविवार की रात थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत लखमिनियां वार्ड-22 के सोनारपट्टी मुहल्ले में गोलीमार की गयी किसान की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक के पुत्र शिवम कुमार के द्वारा दिये गये आवेदन पर स्थानीय थाना में बाइक सवार दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मृतक के पुत्र द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस के द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. शीघ्र ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जायेगी. बताया जाता है कि रविवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर सोये अवस्था में सोनार पट्टी निवासी 58 वर्षीय कृष्णानंद यादव की बेखौफ अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन