Begusarai News : बेगूसराय स्टेशन पर पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : बेगूसराय स्टेशन पर पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में खुशी

सोमवार शाम 05:30 बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सूचना दी गयी कि देश की पहली स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रुकने वाली है.

विज्ञापन

बेगूसराय. सोमवार शाम 05:30 बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सूचना दी गयी कि देश की पहली स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रुकने वाली है. सूचना के साथ ही स्टेशन पर मौजूद यात्री अपनी यात्रा के लिए तैयार हो गये. कई लोग अपने मोबाइल निकालकर ट्रेन का वीडियो बनाने लगे और स्टेशन पर हलचल बढ़ गयी. डिब्रूगढ़ से कटिहार होते हुए चलकर बेगूसराय पहुंची ट्रेन संख्या 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस शाम 05:47 बजे स्टेशन पर रुकी. ट्रेन का वास्तविक समय 04:40 था, इसलिए परिचालन के पहले ही दिन ट्रेन एक घंटा सात मिनट की देरी से पहुंची. इसके बाद ट्रेन अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हुई. ट्रेन बेगूसराय से बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, अयोध्या होते हुए अगली सुबह गोमतीनगर पहुंचेगी. इसी तरह कामाख्या से रोहतक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस भी परिचालन के पहले दिन 59 मिनट की देरी से बेगूसराय स्टेशन पर रात 02:16 बजे पहुंची, जबकि इसका वास्तविक समय 01:15 था. यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और प्रयागराज होते हुए अगली सुबह रोहतक पहुंचेगी. ट्रेन के आगमन के पहले ही स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गये. आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह और जीआरपी थानाध्यक्ष सुशील कुमार सहित उनका दल यात्रियों को टिकट लेने और स्टेशन पर सुरक्षित व्यवहार के प्रति लगातार माइकिंग कर रहे थे. आरपीएफ और जीआरपी का यह सतर्क होना यात्रियों के लिए सुरक्षा का भरोसा लेकर आया. यात्रियों में ट्रेन के आगमन को लेकर काफी उत्साह और हर्ष देखा गया. कई यात्रियों ने मोबाइल कैमरे से ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश और स्टेशन में यात्रा की झलक कैद की. छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी अपने परिवार के साथ ट्रेन देखने और वीडियो बनाने में व्यस्त थे. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि देश की पहली स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा और आराम मिलेगा. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और सुरक्षा बलों की सक्रियता ने पहली बार चल रही इस विशेष ट्रेन के आगमन को यादगार बना दिया. बेगूसराय में इस विशेष ट्रेन के परिचालन के पहले दिन के अनुभव ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन दोनों के लिए उत्साह बढ़ा दिया है. यात्रियों ने इस नयी सुविधा को लेकर संतोष व्यक्त किया और आने वाले समय में ट्रेन के नियमित संचालन की उम्मीद जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन