ePaper

डांट पड़ने पर शरारती छात्रों ने पानी का पाइप कनेक्शन किया क्षतिग्रस्त, पेयजलापूर्ति ठप

Updated at : 22 Aug 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
डांट पड़ने पर शरारती छात्रों ने पानी का पाइप कनेक्शन किया क्षतिग्रस्त, पेयजलापूर्ति ठप

राजकीयकृत किसान प्लस टू विद्यालय, तारा बरियारपुर के उपद्रवी छात्रों ने गुरुवार की रात अपने ही विद्यालय के पानी पाइप कनेक्शन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे विद्यालय में बच्चों को पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. राजकीयकृत किसान प्लस टू विद्यालय, तारा बरियारपुर के उपद्रवी छात्रों ने गुरुवार की रात अपने ही विद्यालय के पानी पाइप कनेक्शन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे विद्यालय में बच्चों को पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है. घटना की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि वर्ग में शरारत करने वाले छात्रों को डांटा गया था, जिसको लेकर ऐसे उपद्रवी छात्रों ने अपने साथियों के साथ बीती रात विद्यालय परिसर में पीछे से घुसकर पानी के पाइप कनेक्शन को क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दे दिया गया है. सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना के पुअनि दिलीप कुमार दिवाकर, समाजसेवी राजेश कुमार, मोहम्मद आजाद, रवींद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने भी विद्यालय परिसर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पानी पाइप कनेक्शन का जायजा लिया और इसकी शिकायत संबंधित शरारती छात्रों के अभिभावकों से भी की गयी है. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि शरारती बच्चों के द्वारा लगभग पचास हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान पहुंचा दिया गया है. उन्होंने बताया कि छात्रों के द्वारा कभी बैंच डेस्क, आरओ, पानी पीने की टोटी तो कभी पाइप लाइन कनेक्शन क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है, जिससे विद्यालय प्रबंधन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन