ePaper

बेटी को गोद में लेकर बिस्कुट लाने दुकान पर गये युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 20 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी को गोद में लेकर बिस्कुट लाने दुकान पर गये युवक की गोली मारकर हत्या

एफसीआइ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

बीहट. एफसीआइ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान नगर परिषद बीहट के वार्ड नंबर-29 इब्राहिमपुर मुंशी टोला निवासी अकलू महतो के 21 वर्षीय पुत्र छोटू महतो के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने बच्चों के लिए घर के पास ही एक दुकान पर बिस्कुट लाने गया हुआ था. इसी दौरान उसी टोला के रहने वाले मनोज महतो के पुत्र चिंटू कुमार ने पहले उसके साथ नोकझोंक की और पिस्तौल निकालकर धमकाते हुए कहा गोली माएर दियो और फिर गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और छोटू को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही सदर-2 डीएसपी पंकज कुमार, एफसीआइ थानाध्यक्ष विनीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले जानकारी ली. वहीं एसपी मनीष भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की स्वयं छानबीन करते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार छानबीन के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया है. वहीं मृतक के भाई मनीष कुमार द्वारा एफसीआइ थाना कांड संख्या-09/26 के तहत हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया, जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को सिमरिया घाट में कर दिया गया.

घटना के वक्त मूकदर्शक बने रहे लोग

मृतक के पिता अकलू महतो ने रोते हुए बताया कि वह इ-रिक्शा चलाकर जीवनयापन करते हैं. बेटा छोटू राजमिस्त्री था, उसके बाद घर के नजदीक अंडा बेचता था. आज वह काम कर अपने करीब दो साल की बेटी को गोद में लेकर बगल में ही दुकान पर बिस्कुट खरीदने गया था. वहीं उसका सामना चिंटू कुमार से हुआ और गोली माएर दियो की जिस धमकी को छोटू महज मजाक समझ रहा था, लेकिन चिंटू ने गोली चला दी. गोली लगते ही छोटू गिर पड़ा तो आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गया. गोली मारने वाला चिंटू भी डर गया और मौके पर ही पिस्टल छोड़कर फरार हो गया. लोगों की मानें तो उस समय वहां बहुत सारे लोग अगल-बगल में मौजूद थे, लेकिन सब मूकदर्शक बनकर देखते रहे और वह फरार हो गया. मृतक के पिता की मानें तो चिंटू कुमार आपराधिक प्रवृति का युवक है. शराब खरीदने-बेचने के धंधे से जुड़ा हुआ है. उसने रोते हुए कहा उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. दो-तीन पहले ही एक बच्चे का सतइसा पूजा हुआ था. अब इन सबका लालन-पालन कैसे होगा. इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म है. वहीं इस घटना के बाद से चिंटू कुमार के परिजन भी डर से घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं, जबकि पुलिस फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए सघन छापेमारी में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन